ईद मिलाद-उन-नबीदुन्नबी पर हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

Eid Milad Un Nabi: साहिबगंज जिले के राजमहल में हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब का जन्मदिन ईद मिलाद-उन-नबी धूमधाम से मनाया गया. मौलाना ने देश में अमन-चैन और शांति की दुआ की. अपनी तकरीर में उन्होंने कहा कि सभी लोगों को हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए. अलग-अलग इलाके में लोगों ने जुलूस भी निकाले.

Eid Milad Un Nabi| राजमहल (साहिबगंज), दीप सिंह : ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी कमेटी राजमहल के माध्यम से आयोजित जुलूस में राजमहल प्रखंड क्षेत्र के 50 से अधिक गांव के हजारों लोगों ने तिरंगा एवं इस्लामिक झंडा के साथ शामिल हुए. प्रखंड क्षेत्र के कर्बला, फैलूटोला, मीछूटोला, हसनटोला, बैजनाथटोला, लखीपुर, मस्तानगढ़, फुलवरिया, राजवाड़ा, नया बस्ती सहित अन्य इलाके से जुलूस निकालकर शहर के अंतरराज्यीय बस अड्डा स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे.

हर्षोल्लास के साथ मना नबी साहब का जन्मदिन

गाजे-बाजे के साथ नबी साहब का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों का आयोजन कमेटी के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद मौलाना ने हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के तारीख की पैदाइश की मुबारकबाद दी. मौलाना ने कहा कि हम सभी को पैगंबर साहब के बताये रास्ते पर नेक दिल से चलना है, ऐसा हमलोग संकल्प लें.

अमन-चैन, शांति की मांगी दुआ

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा बनी रहे, इसकी दुआ मांगी गयी. इस अवसर पर राजमहल के विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा, जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारिक शेख, झामुमो युवा जिला सचिव मो मारुफ ऊर्फ गुडू, नफील अहमद, पुर्व वार्ड पार्षद अब्दुल कादिर, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, घीसू शेख, बरकत शेख, मो हेना व अन्य मौजूद थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

उधवा के दरगाहडांगा मजार मैदान में प्रखंड क्षेत्र के गांव से जुलूस लेकर पहुंचे लोग कार्यक्रम में शामिल हुए. कमेटी के मौलाना सईद अख्तर ने कहा कि कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के बेगमगंज, गोहालबाड़ी, कटहलबाड़ी, कटहलबाड़ी भट्ठा, अमानत, पियारपुर, पहाड़गांव, बाग पिंजरा, मोहनपुर आतापुर, दक्षिण पलासगाछी, उत्तर पलाशगाछी, पूर्वी प्राणपुर व पश्चिमी प्राणपुर के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए. सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

नयी दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं श्वेता शर्मा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया पुरस्कृत

झारखंड के इस टीचर ने बदहाल स्कूल का किया कायाकल्प, गांव बना जीरो ड्रॉप आउट, एक शिक्षक के भरोसे हैं 116 बच्चे

झारखंड की बिटिया शुभांशी चक्रवर्ती की ऊंची उड़ान, महज 18 साल की उम्र में दिल्ली की इस यूनिवर्सिटी ने किया आमंत्रित

Road Accident: रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटने से ड्राइवर की मौत, बिहार के नौ श्रद्धालु घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >