Driving License बनाना हुआ आसान! साहिबगंज के 9 प्रखंडों में लगेगा कैंप, देखें तारीख

साहिबगंज में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान! प्रखंडों में लगेगा कैंप, जानें कब और कहाँ. पूरी जानकारी.

बरहरवा. अगर आप दोपहिया, चारपहिया या अन्य वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं, तो अब इसके लिए जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी. साहिबगंज जिला परिवहन कार्यालय की ओर से विभिन्न प्रखंडों में स्थायी चालक अनुज्ञप्ति (Driving License) बनाने के लिए कैंप लगाया जायेगा. यहां लर्निंग लाइसेंस प्राप्त आवेदक पहुंचकर आवेदन और ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक लगेगा कैंप

साहिबगंज जिला परिवहन कार्यालय ने प्रशिक्षु अनुज्ञप्ति (Learning License) प्राप्त आवेदकों के लिए कैंप की संशोधित तिथियां जारी की हैं. सभी कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित किये जायेंगे.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बरहरवा प्रखंड में 21 अगस्त 2026 को कैंप लगाया गया. इसके बाद उधवा में 25 अगस्त, राजमहल में 1 सितंबर, मंडरो में 8 सितंबर, साहिबगंज सदर में 11 सितंबर, तालझारी में 15 सितंबर, बोरियो में 18 सितंबर, बरहेट में 25 सितंबर और पतना प्रखंड में 29 सितंबर 2026 को कैंप आयोजित होगा.

लर्निंग लाइसेंस वालों को मिलेगा स्थायी लाइसेंस का मौका

परिवहन कार्यालय ने सभी लर्निंग लाइसेंस प्राप्त आवेदकों से निर्धारित कैंप के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने और स्लॉट बुकिंग कराने की अपील की है. आवेदकों को कैंप में पहुंचकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के साथ ड्राइविंग टेस्ट भी देना होगा.

कैंप के माध्यम से प्रखंड स्तर पर ही प्रक्रिया पूरी होने से ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों को जिला मुख्यालय आने-जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है.

प्रज्ञा केंद्र और सीएससी संचालक करेंगे सहयोग

परिवहन कार्यालय ने प्रज्ञा केंद्र और सीएससी संचालकों को भी आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने में आवश्यक सहयोग देने का निर्देश दिया है. इससे ग्रामीण क्षेत्र के वैसे आवेदकों को सुविधा मिलेगी, जिन्हें ऑनलाइन आवेदन और स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया में परेशानी होती है.

जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा

कैंप में आने वाले आवेदकों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे. इनमें लर्निंग लाइसेंस की प्रति, आधार कार्ड, पता प्रमाण, आयु प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो और सक्रिय मोबाइल नंबर शामिल हैं. दस्तावेजों की उपलब्धता के साथ आवेदकों को निर्धारित स्लॉट और समय के अनुसार कैंप में पहुंचने की सलाह दी गयी है.

जानकारी के लिए इस नंबर पर करें संपर्क

ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए जिला परिवहन कार्यालय की ओर से 7070704590 नंबर जारी किया गया है. आवेदक कैंप की प्रक्रिया, स्लॉट बुकिंग या दस्तावेजों से संबंधित जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >