साहिबगंज में बाढ़ के बीच छात्रों को राहत, तीन छात्रावासों में बांटी खाद्य सामग्री

साहिबगंज प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित छात्रावासों के 150 छात्रों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

संवाददाता, साहिबगंज: जिले में बाढ़ की चुनौतीपूर्ण स्थिति के बीच जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और सहायता कार्य लगातार चलाए जा रहे हैं. इसी क्रम में साहिबगंज महाविद्यालय परिसर स्थित तीन छात्रावासों में रह रहे छात्रों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया.

अंचल अधिकारी, साहिबगंज बासुकीनाथ टुडू ने आदिवासी कल्याण छात्रावास, अंबेडकर कल्याण छात्रावास और अनुसूचित जनजाति छात्रावास में पहुंचकर छात्रों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई.

बाढ़ के बीच छात्रों की जरूरतों का रखा जा रहा ध्यान

बाढ़ की विषम परिस्थितियों में छात्रावासों में रहने वाले छात्रों की दैनिक जरूरतों को देखते हुए प्रशासन की ओर से राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई. खाद्य सामग्री मिलने से छात्रों को मौजूदा परिस्थितियों में कुछ राहत मिली.

इस दौरान प्रशासन की ओर से छात्रों को हरसंभव सहयोग और सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया गया.

प्राथमिकता के आधार पर जारी है राहत कार्य

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है. प्रभावित लोगों की जरूरतों का आकलन करते हुए आवश्यक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

छात्रावासों में रहने वाले छात्रों को भी बाढ़ की स्थिति में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसे लेकर प्रशासन विशेष रूप से संवेदनशील नजर आ रहा है.

अधिकारी और प्राचार्य रहे मौजूद

खाद्य सामग्री वितरण के दौरान अंचल निरीक्षक विकास कुमार बास्की, साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह सहित संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

प्रशासन की इस पहल को बाढ़ के दौरान छात्रावासों में रह रहे छात्रों के लिए राहत और सहयोग की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >