राजमहल : डीडीसी सतीश चंद्रा ने बुधवार को राजमहल प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण व समीक्षा की. उन्होंने पूर्वी जामनगर पंचायत में जल जीवन मिशन योजना का निरीक्षण किया. इसके बाद आवास योजना के लाभुकों से मिलकर लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.
पंचायतवार योजनाओं की समीक्षा
प्रखंड कार्यालय में आवास व मनरेगा योजनाओं की पंचायतवार समीक्षा के दौरान प्राणपुर, तेतुलिया और सैदपुर पंचायत में लेबर एंगेजमेंट कम पाए जाने पर रोजगार सेवकों पर नाराजगी जताई. उन्होंने योजनाओं में तेजी लाने, ई-केवाईसी, मजदूरी व सामग्री भुगतान में प्रगति लाने का निर्देश दिया.
लंबित आवास जल्द पूरा करने का निर्देश
घाटजमनी, पश्चिम नारायणपुर, गुणिहारी और तेतुलिया पंचायत में आवास पूर्णता की धीमी गति पर आवास प्रभारी को कार्ययोजना बनाकर लंबित आवास शीघ्र पूरा कराने को कहा.
मौके पर कार्यपालक अभियंता शशि सिंह, आवास जिला समन्वयक सुमित चौबे, बीपीओ श्वेता, गगन बापू, सहायक अभियंता विकास कुमार, आवास के एसीओ रविकांत रवि, मो. एहसानुल जमील, कुलदीप कुमार, दीपनारायण मंडल, बिनोद मंडल, भैया बेसरा सहित सभी जनसेवक, ग्राम रोजगार सेवक, बीएफटी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.
