Cyber crime: खाते से अचानक गायब हुए 94 हजार रुपये, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देख उड़े होश

साहिबगंज के शुभम दास के बैंक खाते से बिना ओटीपी के 22 बार में 94 हजार रुपये निकले. साइबर क्राइम की शिकायत 1930 हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई है.

बरहरवा. साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के चंडीपुर गांव निवासी शुभम दास के बैंक खाते से तीन दिनों के अंदर 94 हजार रुपये की निकासी का मामला सामने आया है. 6, 7 और 8 अगस्त के बीच उनके खाते से कुल 22 ट्रांजेक्शन हुए. शुभम का दावा है कि किसी भी निकासी के लिए उन्हें OTP नहीं मिला. मामले की जानकारी तब हुई, जब उन्होंने खाते का बैलेंस चेक कर ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखी.

तीन दिनों में 22 ट्रांजेक्शन, खाते से निकले 94 हजार

शुभम दास के अनुसार 6, 7 और 8 अगस्त के बीच उनके बैंक खाते से लगातार ट्रांजेक्शन हुए. तीन दिनों में कुल 22 ट्रांजेक्शन के जरिये 94 हजार रुपये की निकासी हो गयी. उनका कहना है कि उन्हें इन निकासी के संबंध में किसी तरह का OTP प्राप्त नहीं हुआ.

न नेट बैंकिंग, न क्रेडिट कार्ड, फिर कैसे निकले पैसे?

शुभम दास ने बताया कि वह नेट बैंकिंग का उपयोग नहीं करते हैं और न ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. इसके बावजूद खाते से रकम निकल जाने से वह हैरान हैं. उन्होंने कहा कि बिना OTP के पैसे निकलने की जानकारी मिलने के बाद उनके सामने साइबर सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गये हैं.

1930 साइबर हेल्पलाइन और बैंक में की शिकायत

खाता धारक के मुताबिक उन्हें इस घटना की जानकारी तब हुई, जब उन्होंने बीते दिन अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया. इसके बाद ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखने पर लगातार हुई निकासी का पता चला. एक साथ इतनी रकम खाते से गायब देखकर उनके होश उड़ गये. शुभम दास ने मामले की शिकायत 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर की है. इसके अलावा बरहरवा के एक बैंक में भी शिकायत दर्ज करायी है. उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक मामले का कोई समाधान नहीं हुआ है. उन्होंने खाते से निकली रकम की वापसी और घटना की जांच की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >