सीएस ने सदर अस्पताल में साफ-सफाई का लिया जायजा

आइपीडी, प्रसव कक्ष, उपस्थिति पंजी की जांच की

साहिबगंज. सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, आइपीडी, प्रसव कक्ष, उपस्थिति पंजी, चिकित्सक ड्यूटी रोस्टर, प्रयोगशाला कक्ष, ब्लड बैंक, डायलिसिस कक्ष आदि का निरीक्षण कर सदर अस्पताल में साफ-सफाई आदि को देखा. सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार ने सभी चिकित्सक एवं पारा मेडिकल कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिये. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की बात कही. मौके पर चिकित्सक डॉ सचिन कुमार, डॉ विवेकानंद, डॉ संजीव कुमार सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >