Coronavirus Lockdown: राजमहल सांसद विजय हांसदा ने आईसीयू-वेंटिलेटर के लिए दिये 60 लाख रुपये

राजमहल के सांसद विजय हांसदा ने डीसी साहिबगंज को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोनावायरस से लड़ाई में हम सब मिलकर कार्य कर रहे हैं, और मेरी ओर सदर अस्पताल में वेंटिलेटर मशीन और जरूरी सामानों की खरीद के लिए साहिबगंज और पाकुड़ जिले के लिए 30-30 लाख रुपये का सहयोग दिया जा रहा है.

साहिबगंज : राजमहल के सांसद विजय हांसदा ने डीसी साहिबगंज को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोनावायरस से लड़ाई में हम सब मिलकर कार्य कर रहे हैं, और मेरी ओर सदर अस्पताल में वेंटिलेटर मशीन और जरूरी सामानों की खरीद के लिए साहिबगंज और पाकुड़ जिले के लिए 30-30 लाख रुपये का सहयोग दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ाई में स्वास्थ्य सेवाओं की अग्रणी एवं महत्वपूर्ण भूमिका है.

सांसद ने स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से अपने राजमहल संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए कोरोनावायरस जैसी महामारी से बचाव एवं समुचित चिकित्सा व्यवस्था के लिए 30 लाख साहिबगंज जिला एवं 30 लाख पाकुड़ जिला को राशि निर्गत करने की अनुशंसा पत्र दिया है. इस राशि से जरूरी उपकरण, दस्ताने, सैनिटाइजर, आईसीयू वेंटीलेटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, परीक्षण कीट आइसोलेशन/ क्वारेंटाइन वार्ड की स्थापना सहित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सुझाये गये अन्य जरूरी उपकरण को खरीद जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >