कोरोना से 2 संक्रमितों ने जीता जंग, पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों ने ताली बजाकर भेजा घर, 7 सैंपल की जांच रिपोर्ट पेंडिंग

2 कोरोना संक्रमितों (Corona infected) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) से जंग जीत ली है. इन्हें अनुमंडल दंडाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने पौधा देकर सम्मानित किया. वहीं, अस्पताल कर्मी व पुलिसकर्मियों ने ताली बजा कर उत्साह बढ़ाया. दूसरी ओर, जिले से अब तक 1,377 स्वाब सैंपल कलेक्ट कर रांची और धनबाद भेजा गया, जिसमें 1367 की रिपोर्ट नेगेटिव आया है. 3 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया था, जो अब स्वस्थ हो गये हैं. वहीं, 7 सैंपल का रिपार्ट अभी आना बाकी है.

साहिबगंज/ राजमहल : साहिबगंज जिला अंतर्गत राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में बनाये गये कोविड 19 (Covid- 19) अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड (Isolation ward) में रखे गए 2 कोरोना संक्रमितों (Corona infected) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) से जंग जीत ली है. इन्हें अनुमंडल दंडाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने पौधा देकर सम्मानित किया. वहीं, अस्पताल कर्मी व पुलिसकर्मियों ने ताली बजा कर उत्साह बढ़ाया. दूसरी ओर, जिले से अब तक 1,377 स्वाब सैंपल कलेक्ट कर रांची और धनबाद भेजा गया, जिसमें 1367 की रिपोर्ट नेगेटिव आया है. 3 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया था, जो अब स्वस्थ हो गये हैं. वहीं, 7 सैंपल का रिपार्ट अभी आना बाकी है.

बरहरवा प्रखंड के जामपुर गांव के एक कोरोना संक्रमित और राजमहल जेल के एक बंदी को गुरुवार (11.06.2020) की शाम को आइसोलेशन वार्ड (Isolataion ward) से छुट्टी दे दी गयी. जामपुर के व्यक्ति को घर भेजा गया, जबकि राजमहल जेल के कैदी को दोबारा जेल भेज दिया गया. दोनों को 14 दिनों के लिए कोरेंटिन में रहने की सलाह दी गयी है. इस दौरान अनुमंडल दंडाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने पौधा देकर सम्मानित किया. वहीं, उपस्थित सभी अस्पताल कर्मी व पुलिसकर्मियों ने ताली बजा कर उनदोनों का उत्साह बढ़ाया.

Also Read: झारखंड : तबलीगी जमात से जुड़े 11 विदेशी नागरिकों की जमानत याचिका खारिज

मालूम हो कि पहला कोरोना संक्रमित बरहरवा प्रखंड के इस्लामपुर गांव का था. उसे (09.06.2020) को अनुमंडलीय अस्पताल से छुट्टी मिली थी. अब जिला में एक भी कोरोना संक्रमित नही है. जिला कोरोना मुक्त हो गया है. मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ संजय कुमार, डॉ खालिक अंसारी, सूरज कुमार, रितेश श्रीवास्तव, रवींद्र कुमार, दीपू साहा सहित अन्य उपस्थित थे.

7 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग

जिले में अब तक 1,377 स्वाब सैंपल कलेक्ट कर रांची और धनबाद जांच के लिए भेजा गया था. इसमें से 1,370 जांच रिपोर्ट आ गया है. इसमें से 1,367 जांच रिपोर्ट निगेटिव आया है. वहीं, 3 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया था. तीनों पॉजिटिव मरीज का इलाज राजमहल कोविड 19 अस्पताल में चल रहा था. इसमें से सभी ने कोरोना से जंग जीत लिया है. वहीं, 7 सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं आयी है.

ट्रूनेट मशीन से 215 सैंपल की हुई जांच

सदर अस्पताल में लगे ट्रूनेट मशीन से 1 जून, 2020 से अब तक कुल 21 बार में 215 सैंपल जांच की गयी, जिसमें से 197 नॉन डिटेक्टेड व 15 डिटेक्टेड पाये गये, जबकि 3 इनवैलिड हुए.

जांच रिपोर्ट मंगाने को प्रयासरत : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ डीएन सिंह ने कहा कि विभाग लगातार जल्द जांच रिपोर्ट मंगाने में प्रयासरत था. जिसके चलते ये सफलता मिली है. सरकारी कोरेंटिन में रह रहे अन्य लोगों का सैंपल अभी धनबाद भेजा जाना बाकी है.

Posted By : Samir ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

यह भी पढ़ें >