कॉमरेड इकबाल को माकपा ने किया याद, पुण्यतिथि पर लिया संघर्ष का संकल्प

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने कॉमरेड मोहम्मद इकबाल की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को स्मरण करते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया.

प्रतिनिधि, बरहरवा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) साहिबगंज जिला कमेटी की ओर से मंगलवार को श्रीकुंड स्थित पार्टी कार्यालय में कॉमरेड दिवंगत मोहम्मद इकबाल की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया तथा उनके विचारों और सामाजिक योगदान को स्मरण किया.

मजदूर और वंचितों के अधिकार की लड़ाई

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि कॉमरेड मोहम्मद इकबाल हमेशा मजदूर, गरीब और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहे. उनके संघर्ष और विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया.

लगाए नारे, याद किए विचार

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘कॉमरेड मोहम्मद इकबाल अमर रहें’, ‘समाजवाद जिंदाबाद’, ‘पूंजीवाद मुर्दाबाद’, ‘साम्राज्यवाद मुर्दाबाद’ तथा ‘दुनिया के मजदूर एक हो’ जैसे नारे लगाए. उपस्थित लोगों ने कहा कि वे कॉमरेड मोहम्मद इकबाल को न भूले हैं और न कभी भूलेंगे.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर पश्चिम बंगाल के औरंगाबाद के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जुल्कर रहमान, माकपा जिला सचिव असगर आलम, शरीफुल इस्लाम, मोहम्मद इश्तियाक, आशीष रंजन, कैफुल इस्लाम, श्याम सुंदर पोद्दार समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Jaiswal

विकास जायसवाल तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनसरोकार, खोजी खबरों, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में अनुभवी हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >