शिक्षकों के सम्मान में सजा मंच, तालझारी में शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम

तालझारी के इंडियन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उपहार भेंट कर शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया.

सूरज शेखर, तालझारी. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को शिक्षक दिवस पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर इंडियन पब्लिक स्कूल, तालझारी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई.

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिसर में केक काटकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस मनाया गया. इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके जीवन, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और शिक्षक के रूप में उनकी भूमिका को याद किया.

गीत, नृत्य और नाटक ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया. बच्चों की प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

उपहार देकर शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया. विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षक उनके जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम के दौरान शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच आत्मीयता का माहौल देखने को मिला.

मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोरंजन राज, रोहन कुमार, मो. वादीद, मुस्कान प्रीति समेत विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >