Sahibganj: चैंबर का चुनाव संपन्न, लगातार दूसरी बार राजेश अग्रवाल बने अध्यक्ष

Sahibganj: साहिबगंज चैंबर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. चुनाव में राजेश अग्रवाल लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए, जिससे समर्थकों में खुशी का माहौल है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

सुनील ठाकुर
Sahibganj: ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों का चुनाव दो वर्ष के लिये सोमवार को अमख पंचायत भवन में हुआ. दोपहर दो बजे से पांच बजे तक 133 मतदाताओं में 126 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया. चुनाव पदाधिकारी ने देर शाम मतों की गिनती कर विजेता के नामों की घोषणा की. मैदान में राजेश अग्रवाल और नवीन भगत ग्रुप के 31 प्रत्याशी मैदान में थे. निवर्तमान राजेश अग्रवाल (68 वोट) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन भगत (57 वोट) को 11 मतों से हराया.

विजयी लोगों ने खेला अबीर-गुलाल

निवर्तमान अध्यक्ष राजेश अग्रवाल और निवर्तमान संरक्षक नवीन भगत ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था. दोनों ही उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी टीम गठित कर जनसंपर्क अभियान में जुटी रही. चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए तीन चुनाव पदाधिकारी सज्जन पोद्दार, राजीव निरंजन और सीए अफरोज खान ने मतदान कराया और देर शाम रिजल्ट घोषित की गयी. सभी विजयी उम्मीदवारों ने अबीर, गुलाल लगाकर हर्ष व्यक्त किया.

वर्ष 2026-28 के लिये चयनित सदस्यों प्रत्याशी की सूची

अध्यक्ष – राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष – अंकित केजरीवाल, संजय कुमार भुवानिया, सचिव – मोहित कुमार बेगराजका, सह सचिव – अजय कुमार डोकानिया, पिंटू कुमार साह, कोषाध्यक्ष – विवेक कुमार, कार्यकारणी सदस्य – रविशंकर पोददार, राहुल कुमार जयसवाल, प्रकाश झुनझुनवाला, अंकित कुमार तमाखुवाला, विकास कुमार कौशिक, नवल किशोर मंडल, शंकर प्रसाद साह, शुभम तिवारी चयनित हुये है.

प्रत्याशी का नाम – मिले मत

अध्यक्ष – राजेश अग्रवाल – 68
अध्यक्ष – नवीन भगत – 57
उपाध्यक्ष – अनूप सिंह – 53
उपाध्यक्ष – राकेश कुमार – 52
उपाध्यक्ष – अंकित केजरीवाल – 71
उपाध्यक्ष – संजय भुवानिया – 64
सचिव – मोहित बेगराजका – 74
सचिव – जाहिद खान – 48
सहसचिव – अजय कुमार डोकानिया – 65
सहसचिव – सोनेलाल गुप्ता – 58
सहसचिव – पिंटू साह – 61
सहसचिव – कैसर अली – 52
कोषाध्यक्ष – शुभम कुमार – 53
कोषाध्यक्ष – विवेक कुमार – 67
कार्यकारिणी सदस्य
अनिल कुमार सिंह – 39
गौरव कुमार अग्रवाल – 49
मो. तनवीर – 34
राजेश चिरानिया – 52
रवि सिंह आजमानी – 42
शुभम तिवारी – 57
सोनू कुमार साह – 34
वैभव विनय नानू – 47
विकास गुप्ता – 35
रवि पोद्दार – 76
शंकर शाह – 58
नवल किशोर मंडल – 60
प्रकाश झुनझुनवाला – 70
प्रवीण अग्रवाल – 53
राहुल जायसवाल – 74
विकास कौशिक – 66
अंकित तमाखुवाला – 69

क्या कहते हैं नवचयनित अध्यक्ष राजेश अग्रवाल

नवचयनित अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमारे ऊपर सदस्यों ने जो भरोसा किया है, उस पर खरा उतरेंगे. व्यवसायी व दुकानदार को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो. प्रशासन व सरकार से मिलकर व्यापार करने वाले के साथ बातचीत कर कार्य करेंगे. जिससे शहर व जिला का विकास हो. पिछले कार्यकाल में जो कार्य छूट गये थे, उसे पूरा करना है.

ये भी पढ़ें…

झारखंड पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: हाईकोर्ट के आदेश पर 9 DSP प्रमोट, 9 डिमोट

झारखंड प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब जूनियर्स को नहीं मिलेगा सीनियर पदों का स्वतंत्र प्रभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >