फर्जी मतदाताओं की शिकायत पर उधवा पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, पंचायत सचिवालय में की जांच

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा प्रखंड में फर्जी मतदाताओं से संबंधित शिकायतों की जांच की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एसआईआर कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए. वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

प्रतिनिधि, उधवा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को राजमहल विधानसभा क्षेत्र के उधवा प्रखंड में चल रहे एसआईआर कार्य का जायजा लिया. झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के बीच उधवा प्रखंड में फर्जी मतदाताओं से संबंधित मिली शिकायत को लेकर उन्होंने पश्चिमी प्राणपुर पंचायत सचिवालय पहुंचकर मामले की जांच की. इस दौरान साहिबगंज उपायुक्त दीपक कुमार दुबे भी मौजूद रहे.

जानकारी लेते मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

बूथ संख्या 412 के मतदाताओं की ली जानकारी

जांच के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथ संख्या 412 के वर्तमान बीएलओ से मतदाता सूची में दर्ज नामों और संबंधित मतदाताओं के बारे में जानकारी ली. इसके अलावा ग्रामीणों से भी बातचीत कर शिकायत से जुड़े तथ्यों को समझने का प्रयास किया गया. बीएलओ पर्यवेक्षक और एआरओ से भी मामले की जानकारी ली गई.

निर्धारित समय सीमा में एसआईआर पूरा करने का निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि झारखंड में एसआईआर चल रहा है. कुछ स्पेसिफिक शिकायत मिली है. इसी शिकायत को लेकर ग्रामीण, बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक और एआरओ से जानकारी ली गई. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एसआईआर कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ हो और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए.

जांच के बाद स्पष्ट होगी वास्तविक स्थिति

जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या फर्जी मतदाता की शिकायत की तत्काल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई. अधिकारियों द्वारा जुटाई गई जानकारी और दस्तावेजों की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. मौके पर बीडीओ जयंत कुमार तिवारी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >