जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र निर्गत को लेकर पंचायत सचिवों को मिला प्रशिक्षण

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने आदि के लिए जन्म प्रमाण-पत्र अनिवार्य किया गया है.

उधवा

प्रखंड सभागार में सोमवार को जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र निर्गत को लेकर पंचायत सचिवों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर जिला जन्म-मृत्यु निबंधक अनिल कुमार ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में जन्म-मृत्यु का निबंधन आज के समय में बहुत ही महत्वपूर्ण प्रमाण-पत्र है. जन्म-मृत्यु निबंधन से आधार कार्ड बनाने, पासपोर्ट, वीजा, शैक्षणिक कार्य, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने आदि के लिए जन्म प्रमाण-पत्र अनिवार्य किया गया है. मृत्यु का निबंधन अति आवश्यक है, जिसके माध्यम से पेंशन लाभ, प्राकृतिक आपदा व बैंक आदि के लिए आवश्यक दस्तावेज है. उन्होंने कहा कि पंचायत में किसी के जन्म-मृत्यु के 21 दिनों के अंदर पंचायत सचिव के द्वारा निबंधन किया जा सकता है. वहीं जन्म-मृत्यु के एक साल के अंदर बीडीओ की अनुशंसा से प्रमाण-पत्र बनाया जा सकता है. एक साल के बाद एसडीओ के आदेश से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है. मौके पर प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभिजीत कुमार, ऑपरेटर सुमित कुमार, प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक हारून रशीद, पंचायत सचिव संतोष कुमार सुमन, मोनिका मुर्मू, सत्यनारायण रजवार, प्रेमचंद रजक, अब्दुस कुद्दूस, दिलीप दत्ता सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

यह भी पढ़ें >