बाइक और स्कोर्पियो में सीधी टक्कर से युवक की मौत

साहिबगंज के बोरियो में बाइक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बोरियो. बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर मोंगरा गांव के पास शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काले रंग की स्कॉर्पियो (जेएच 01जीई 5001) बोरियो से साहिबगंज जा रही थी. इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गये. बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़ कर फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाने के एएसआइ देव नारायण साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल साहिबगंज भेजा. पुलिस ने बताया कि मृत युवक की उम्र 28 से 30 वर्ष प्रतीत होती है. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है. पहचान नहीं होने के कारण शव को सदर अस्पताल के मॉर्चरी हाउस में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है. फरार चालक की तलाश के साथ-साथ मृतक की पहचान करने तथा मामले की जांच में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Abdhesh singh

Published by: Sweta Vaidya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >