चुनाव : अर्पिता दास के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कार्यकर्ताओं को किया एकजुट

कुशवाहा टोला स्थित आरबी पैलेस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. चुनाव की रणनीति पर चर्चा की.

प्रतिनिधि, बरहरवा नगर निकाय चुनाव के मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सभी प्रत्याशी और समर्थन देने वाले राजनीतिक दल अपनी जीत के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं. मंगलवार को भाजपा विधायक दल के नेता सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी बरहरवा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी अर्पिता दास के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के उद्देश्य से बरहरवा पहुंचे, और कुशवाहा टोला स्थित आरबी पैलेस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. चुनाव की रणनीति पर चर्चा की. मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष गौतम यादव भी मौजूद थे. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार नगर निकाय चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं से हार के डर के कारण चुनाव को दलीय आधार पर नहीं करवा रही है. उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अर्पिता दास को सहयोग कर विजय बनाने की अपील की. अपने-अपने बूथ पर प्रत्याशी को जीत दिलवाने की बात कही. वहीं, बैठक के बाद उन्होंने मेन रोड स्थित बोहरा गेस्ट हाउस में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. मौके पर चुनाव प्रभारी कृपानाथ मंडल, जिला महामंत्री कुश्माकर तिवारी, नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत, श्यामल दास, मंडल मुर्मू, दिलीप डोकानिया, संजीव गुप्ता, रमेश सिंह, मंजू देवी, अमित भारती आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >