लूट की कोशिश से पहले पुलिस का एक्शन, बलुआ दियारा से तीन गिरफ्तार; कट्टा-गोली बरामद

पुलिस ने साहिबगंज के बलुआ दियारा में लूट की योजना बना रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक गोली और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

साहिबगंज, प्रतिनिधि : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलुआ दियारा में पिकअप वाहन को रोककर चालक को लूटने का प्रयास कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक गोली और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

जब्त हथियार | Prabhat Khabar Network

सूचना मिलते ही पुलिस ने की छापेमारी

एसडीपीओ सुशील कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 16 सितंबर की रात एसपी अमित कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि बलुआ दियारा में कुछ अपराधी पिकअप वाहन को रोककर चालक के साथ लूटपाट करने की कोशिश कर रहे हैं. सूचना के बाद पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गयी.

तीन युवकों को पकड़ा, हथियार बरामद

पुलिस टीम ने बिलास यादव के घर से करीब 100 मीटर आगे तीन युवकों को पकड़ा. तलाशी के दौरान एक लोहे का देसी कट्टा, एक गोली और काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई. बाइक का नंबर जेएच 18 एस 5978 है.

तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल

मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 112/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

गिरफ्तार आरोपी

  • मो. गुनेद (19), पिता मो. निसार, महादेवगंज मुस्लिम टोला.
  • मो. फैजल (18), पिता मो. कुरसीद, रोजानगर.
  • मो. अरवाज (23), पिता शेख जालू, छोटी कोदरजन्ना.

छापेमारी टीम में ये रहे शामिल

छापेमारी टीम में मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय, पुलिस पदाधिकारी अभिलाखेर प्रसाद सिंह, अमित कच्छप, विक्रम कुमार, हवलदार फैरी कुमार और सशस्त्र बल के जवान उमेश कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >