पिता को आया हार्ट अटैक, बेटा लेकर निकला अस्पताल, 20 मिनट तक बंद रहा रेलवे फाटक, मनोज दास की चली गयी जान

मृतक के पुत्र उत्तम ने कहा : रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) रहता तो नहीं जाती मेरे पिता की जान

साहिबगंज.

शहर के पश्चिमी रेलवे फाटक लोगों के लिए अभिशाप बना हुआ है. रेलवे फाटक बंद रहने से कभी फाटक पर महिला का प्रसव हो जाता है तो कई लोगों की जान तक चली जाती है. जबकि रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने के लिए कई बार आंदोलन भी हो चुका है, फिर भी रेलवे फाटक पर आधारित ब्रिज बनाने का काम वर्तमान समय में ठंडा बस्ता में पड़ा हुआ है. घटना मंगलवार की रात लगभग पौने नौ बजे की है. पश्चिमी रेलवे फाटक बंद रहने के कारण हार्ट अटैक आए एक मरीज की मौत रेलवे फाटक पर ही हो गया. फाटक खुलने के बाद उक्त मरीज को परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सक डाॅ मुकेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति रसुलपुर दहला निवासी मनोज दास उम्र 55 वर्ष था. घटना के संबंध में मृतक मनोज दास के पुत्र उत्तम ने बताया कि मेरे पिता को हार्ट अटैक आया तो हमलोगों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल के लिए निकल पड़े. लेकिन हमलोगों रेलवे फाटक पहुंचे तो फाटक बंद था. करीब बीस मिनट के बाद फाटक खुला जब तक मेरे पिता की मौत हो गयी थी. उन्होंने बताया कि फाटक बंद रहने के कारण ही मेरे पिता जी तड़प-तड़प कर हमेशा के लिए मौत की नींद सो गये. फाटक खुलने के बाद हमलोगों ने उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर फाटक खुला रहता तो मेरे पिताजी की जान बच जाती. वहीं, मनोज दास की मौत की खबर सुनते ही परिजन दहाड़ मारकर रो रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

यह भी पढ़ें >