आंधी में पंडाल व तोरण द्वार गिरा, हजारों का नुकसान

जिला मुख्यालय में एक घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति

साहिबगंज. जिला मुख्यालय समेत जिले में रविवार दोपहर तीन बजे आंधी, बारिश व ओले गिरने के कारण शहर के कॉलेज रोड पुल के निकट व पूर्वी फाटक के समीप बने चैती दुर्गापूजा का दो तोरण व पंडाल गिर गया. मिली जानकारी के अनुसार तोरण द्वार में लाइट लगी थी. आंधी के कारण तोरण द्वार सड़क पर ही गिर पड़ा. मुख्य पथ पर कम लोग आ जा रहे थे. इस कारण कोई हताहत नहीं हुआ, जबकि गेट व लाइट गिरने से हजारों का नुकसान हासे गया. पंडाल फटने से भी नुकसान हुआ है. स्थानीय लोग व कारीगर की मदद से तोरण द्वार के बांस को हटाया गया. इस कारण एक घंटे तक मुख्य सड़क पर आवाजाही में लोगों को दिक्कत हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >