बरहेट. प्रखंड क्षेत्र के पंचकठिया बजार अंतर्गत रक्सी गांव में 5 फरवरी को श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इसे लेकर यज्ञ कमेटी रक्सी की ओर से सभी प्रकार की सुविधाएं व्यवस्थित की जा रही है. यज्ञ मंडप को दुरुस्त कर आकर्षक लाईटों से सजाया गया है. साथ ही घेराबंदी भी की गयी है. इसके अलावे यज्ञ मंडप के चारों ओर के मैदान को साफ-सफाई कर समतल किया जा रहा है. कमेटी की ओर से बताया गया कि 11 दिवसीय यज्ञ परिक्रमा के साथ-साथ श्री राम कथा का भी आयोजन होना है. 5 फरवरी से शुरू होकर 16 फरवरी को इसका समापन होगा. आसपास के गांवों में इसे लेकर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. ताकि, अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हों. वहीं, मेला भी लगेगा, जिसमें मनोरंजन के लिये तारामाछी, ब्रेक डांस, रेलगाड़ी के साथ-साथ मिठाई की दुकान, प्रसादी दुकान व अन्य दुकानें लगायी जायेंगी. कमेटी के अध्यक्ष गुड्डू पंडित ने बताया कि यह दूसरा साल है जब महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. पिछले साल भी भव्य तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस बार भी इसमें स्थानीय एवं वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिल रहा है. 11 दिवसीय यज्ञ के साथ-साथ राम कथा का भी आयोजन होगा.
रक्सी में श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ की तैयारी शुरू
5 फरवरी को निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा
