युवा महोत्सव के लिए 16 प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन

साहिबगंज : सिदो-कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी दुमका में जुलाई के प्रथम सप्ताह में आयोजित होनेवाला युवा महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुरुवार को साहिबगंज महाविद्यालय में चयनकर्ताओं द्वारा 16 छात्र-छात्राओं को संगीत, नृत्य, वाद विवाद, पेंटिंग, रंगोली व कविता पाठ के लिए ऑडिशन लिया गया. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सिद्दाम सिंह मुंडा ने बताया कि […]

साहिबगंज : सिदो-कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी दुमका में जुलाई के प्रथम सप्ताह में आयोजित होनेवाला युवा महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुरुवार को साहिबगंज महाविद्यालय में चयनकर्ताओं द्वारा 16 छात्र-छात्राओं को संगीत, नृत्य, वाद विवाद, पेंटिंग, रंगोली व कविता पाठ के लिए ऑडिशन लिया गया. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सिद्दाम सिंह मुंडा ने बताया कि फाइनल सूची तैयार कर प्रतिभागियों का सूची भेजी जायेगी. मौके पर प्राचार्य डॉ सिकंदर यादव, डॉ सिद्दाम सिंह मुंडा, डॉ मीरा चौधरी, डॉ अनुप साह, प्रो अनुपम गुड़िया, डॉ राजीव कुमार सिन्हा, डॉ भोला पासवान, डॉ हरिप्रकाश झा, डॉ प्रमोद दास सहित कई प्रतिभागी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >