प्राणपुर में गंगा नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला विवाहिता का शव

गले में धारदार हथियार से काटने का निशान भी

उधवा. राधानगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर गंगा नदी तट पर संदिग्ध हालत में एक विवाहित महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. जानकारी के अनुसार, पूर्वी प्राणपुर पंचायत अंतर्गत साहेब टोला गांव के समीप गंगा नदी किनारे एक विवाहिता का शव मिला. गले में धारदार हथियार से काटने का निशान भी है. मृतका की पहचान हयात अली टोला गांव के बैदुल शेख की पुत्री के रूप में हुई है. पीड़ित परिजन के अनुसार महिला की शादी तकरीबन 9 वर्ष पहले थाना क्षेत्र के डकैत टोला गांव के रूबेल शेख के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज को लेकर महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. आरोप लगाया जा रहा है कि महिला को डुबाकर और धारदार हथियार से वार कर जान से मार दिया गया है. पांच साल का एक बेटा है. आरोप है कि विवाहिता महिला के परिजनों द्वारा दहेज नहीं दिए जाने पर उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है. इधर, घटना की सूचना राधानगर पुलिस को दी गयी. थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज सहित अन्य पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में ले लिया. समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेजने की तैयारी की जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >