एफसीआइ गोदाम के ठेकेदार की मौत का मामला हादसा, साजिश या आर्थिक दबाव
Copied link
पुलिस जांच में जुटी
साहिबगंज
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के महादेवगंज स्थित एफसीआइ गोदाम के ठेकेदार मनोज कुमार महतो (55) की ट्रेन की चपेट में हुई मौत अब संदेह के घेरे में आ गयी है. प्रारंभिक तौर पर इसे दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन अब पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों से भी मामले की जांच कर रही है. मृतक के पुत्र शुभम कुमार के आवेदन पर जिरवाबाड़ी थाने में यूडी कांड संख्या 09/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. रविवार सुबह घटना की खबर फैलते ही महादेवगंज और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गयी. बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक की पहचान स्थानीय ठेकेदार के रूप में की. परिजनों के अनुसार, मनोज कुमार महतो रोज की तरह अपनी गाड़ी रेलवे लाइन के पास खड़ी कर गोदाम जाते थे. शनिवार देर रात भी वे लाइन पार कर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गये. हालांकि, घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए कई सवाल खड़े हो रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, वे हाल के दिनों में आर्थिक दबाव में थे. इसी आधार पर पुलिस आत्महत्या और अन्य आपराधिक पहलुओं की भी जांच कर रही है. थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच जारी है. जल्द ही सच्चाई सामने आयेगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.