चार लोगों की हत्या मामले में एक और गिरफ्तार

राजनगर : राजनगर के शोभापुर व पदनामसाही में बच्चा चोरी की अफवाह में चार लोगों की हत्या मामले में एक और आरोपी जहल लाल महतो को पुलिस ने सोसमली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसपी राकेश बंसल ने बताया कि हत्या मामले पर थाना में 21 नामजद व 300 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी […]

राजनगर : राजनगर के शोभापुर व पदनामसाही में बच्चा चोरी की अफवाह में चार लोगों की हत्या मामले में एक और आरोपी जहल लाल महतो को पुलिस ने सोसमली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसपी राकेश बंसल ने बताया कि हत्या मामले पर थाना में 21 नामजद व 300 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी के दौरान एक और आरोपी जहल लाल महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पूर्व में दो आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >