सिक्का नहीं लिया तो होगी कार्रवाई

समस्या . दुकानदार सिक्का लेने से कर रहे परहेज मंडरो : प्रखंड मुख्यालय मंडरो, मिर्जाचौकी एवं आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों दुकानदारों द्वारा लेन-देन में एक एवं दो रुपये के सिक्के नहीं लेने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. यहां फल, सब्जी एवं किराना दुकानदार द्वारा सिक्का नहीं लिये जाने के कारण […]

समस्या . दुकानदार सिक्का लेने से कर रहे परहेज

मंडरो : प्रखंड मुख्यालय मंडरो, मिर्जाचौकी एवं आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों दुकानदारों द्वारा लेन-देन में एक एवं दो रुपये के सिक्के नहीं लेने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है.
यहां फल, सब्जी एवं किराना दुकानदार द्वारा सिक्का नहीं लिये जाने के कारण ग्राहकों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. पूछे जाने पर दुकानदार कहते हैं कि महाजन व बड़ा दुकानदार भी इसे लेने से इनकार कर दे रहा है तो हमलोग इसे लेकर क्या करेंगे. जिस कारण लोग भी सिक्के के लेन-देन में परहेज कर रहे हैं.
बाजार में लोगों को हो रही काफी परेशानी
शासन की अपील शिकायत करें लोग
दुकानदारों द्वारा एक एवं दो रुपये का सिक्का नहीं लेना आरबीआइ के नियमों का उल्लंघन है. एक एवं दो रुपये का सिक्का दुकानदारों को हर हाल में लेना होगा.
– कल्याण प्रसाद श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक, एसबीआइ, मिर्जाचौकी
शिकायत मिली तो कार्रवाई तय
एक एवं दो रुपये के सिक्के दुकानदारों द्वारा नहीं लिये जाने की शिकायत मिलती है तो उस पर न्यायोचित कार्रवाई की जा सकती है.
– रामानुज कुमार वर्मा, थाना प्रभारी, मिर्जाचौकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >