मारपीट कर सात सौ रुपये छीने

मुफस्सिल थाना में मामले की शिकायत दर्ज साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नाढी दियारा के पुल के निकट मंगलवार की देर शाम दूध बेच कर लौट रहे शिव कुमार यादव से अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट कर सात सौ रुपये छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है. जिसको लेकर शिव कुमार ने बुधवार की […]

मुफस्सिल थाना में मामले की शिकायत दर्ज

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नाढी दियारा के पुल के निकट मंगलवार की देर शाम दूध बेच कर लौट रहे शिव कुमार यादव से अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट कर सात सौ रुपये छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है. जिसको लेकर शिव कुमार ने बुधवार की सुबह मुफस्सिल थाना पहुंच मामले की शिकायत दर्ज कराया है. संबंध में थाना प्रभारी बी तिर्की ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >