साहिबगंज : मंडरो प्रखंड के हरियाला आंगनबाड़ी केंद्र क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने मंगलवार को बीडीओ सह सीडीपीओ को पत्र लिखकर वोटर कार्ड बनाने में पैसे लेने का आरोप लगाया है. भेजे पत्र में कहा गया है कि स्कूल में वोटर कार्ड के लिए फोटो खींचने आये बीएलओ सह आंगनबाड़ी केंद्र हरियाला की सेविका एवं फोटोग्राफर द्वारा दर्जनों वोटर कार्डधारियों से फोटो खींचने के एवज में 30 से 60 रुपये तक लिया. जिसके पास पैसा नहीं था उसका फोटो भी नहीं खींचा.
जबकि इस कार्य में पैसा लेना नहीं है. ग्रामीणों ने सेविका अनिता सोरेन व फोटोग्राफर पर कार्रवाई करने की मांग की है. मौके पर सुनीता मरांडी, मरांगमय हांसदा, संतोष मुर्मू, कुंवर सोरेन, ताला मय मुर्मू, बबलू सोरेन, रीन टुडू सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. इधर, बीडीओ हरिवंश पंडित ने मामले की जांच कर हर संभव कार्रवाई करने की बात कही.
