साहिबगंज जिला से नहीं पूछा गया एक भी सवाल

साहिबगंज : समाहरणालय स्थित झारनेट कक्ष में मंगलवार को जनसंवाद का आयोजन किया गया. जिसमें साहिबगंज जिला से एक भी सवाल नहीं पूछा गया. ज्ञात हो कि इस वर्ष के जनवरी से अब तक केवल एक बार ही साहिबगंज जिला से सवाल पूछा गया. हालांकि जनसंवाद के नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह […]

साहिबगंज : समाहरणालय स्थित झारनेट कक्ष में मंगलवार को जनसंवाद का आयोजन किया गया. जिसमें साहिबगंज जिला से एक भी सवाल नहीं पूछा गया. ज्ञात हो कि इस वर्ष के जनवरी से अब तक केवल एक बार ही साहिबगंज जिला से सवाल पूछा गया. हालांकि जनसंवाद के नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह बताते है

कि इस जिला से 4000 शिकायत रजिस्टर्ड है. जनसंवाद में सवाल आने का एक कारण यह भी है कि जनसंवाद के मामले हमारे ही जनसुनवायी कर समाधान निकाल लिया जाता है. आम जनता को यहां ही शिकायतों का समाधान निकालने का पूरा प्रयास किया जाता है. वीसी में अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह, डीएसइ जयगोविंद सिंह, डीएसपी ललन प्रसाद, बिजली कार्यपालक अभियंता शेलेंद्र बेसरा, सहाकारिता पदाधिकारी शिवनारायण राम, खनन निरीक्षक आशीष काक, गंदर्भ पंडित, अजमद अंसारी सहित कई पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >