सड़क दुर्घटना में सेविका की मौत

उधवा : बाल विकास परियोजना उधवा में कार्यरत मनसाचंडी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका का मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के आतापुर पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मनसाचंडी की सेविका सारोती देवी (38 वर्ष) मंगलवार को अपने बेटे विष्णु घोष के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर राजमहल जा […]

उधवा : बाल विकास परियोजना उधवा में कार्यरत मनसाचंडी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका का मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के आतापुर पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मनसाचंडी की सेविका सारोती देवी (38 वर्ष) मंगलवार को अपने बेटे विष्णु घोष के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर राजमहल जा रही थी. क्रम में जामनगर के समीप सेविका का सिर चकरा गया और वो मोटरसाइकिल से नीचे गिर गयी. जिसे इलाज हेतु राजमहल अनुमंडल अस्पताल राजमहल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिये मालदा रेफर कर दिया. मालदा ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >