करंट लगने से मवेशी मरा, रोष

मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम बोरियो संताली गांव की घटना लगभग 30 मिनट तक रहा बोरियो-बोआरीजोर मुख्य मार्ग अवरूद्ध बोरियो : बिजली विभाग की रवैये से आक्रोशित ग्रामीणों ने मवेशी की मौत पर प्रदर्शन किया. साथ ही क्षेत्र के जर्जर बिजली पोल व तार को अविलंब बदलने की मांग को लेकर सड़क […]

मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम

बोरियो संताली गांव की घटना
लगभग 30 मिनट तक रहा बोरियो-बोआरीजोर मुख्य मार्ग अवरूद्ध
बोरियो : बिजली विभाग की रवैये से आक्रोशित ग्रामीणों ने मवेशी की मौत पर प्रदर्शन किया. साथ ही क्षेत्र के जर्जर बिजली पोल व तार को अविलंब बदलने की मांग को लेकर सड़क जाम किया.प्रखंंड मुख्यालय से महज आधे किमी दूर बोरियो संताली गांव में बिजली के जर्जर तार की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गयी. मवेशी मालिक लाल मुर्मू ने बताया कि बुधवार सुबह घर के बाहर बैल बंधा था. इसी दौरान पोल पर लटका बिजली का तार टूट कर गिर गया. जिससे बैल की मौत हो गयी.
इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे व सहित बिजली के जर्जर पोल व तार को बदलने की मांग को लेकर मृत मवेशी को सड़क पर रख कर बोरिया बोआरीजोर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.
सड़क जाम की सूचना मिलते ही बीडीओ आशीष मंडल, थाना प्रभारी सुशील कुमार, एएसआइ एमडी होरो, भाजयुमो नेता नरेंद्र शर्मा, झामुमो नेता वरण किस्कू व रिजवान अंसारी जामस्थल पर पहुंचे. इनलोगों ने ग्रामीणों को जाम हटाने की अपील की. लगभग आधे घंटे तक वार्ता चलने के पश्चात जाम हटाया गया. बीडीओ ने कहा कि बिजली विभाग के पदाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर मांग पूरी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >