लखनऊ में हुई ट्रेन डकैती बरहरवा से बैग बरामद

फरक्का एक्सप्रेस में सोमवार रात लखनऊ में हुई थी ट्रेन डकैती बरहरवा : मालदा रेलमंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे जंक्शन पर न्यू दिल्ली मालदा टाउन 13484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस के स्लीपर कोच संख्या एस 2 से दो बैग को जीआरपी व आरपीएफ के द्वारा चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान बरामद किया है. जानकारी के […]

फरक्का एक्सप्रेस में सोमवार रात लखनऊ में हुई थी ट्रेन डकैती

बरहरवा : मालदा रेलमंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे जंक्शन पर न्यू दिल्ली मालदा टाउन 13484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस के स्लीपर कोच संख्या एस 2 से दो बैग को जीआरपी व आरपीएफ के द्वारा चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान बरामद किया है. जानकारी के अनुसार फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन में उत्तर प्रदेश लखनऊ के चारबाग रेल थाना क्षेत्र में अज्ञात लुटेरों ने सोमवार रात रेल डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसमें कुछ यात्रियोें का सामान भी लूट लिया गया.
लुटेरों के भागने के दौरान दो बैग ट्रेन में ही छूट गया था. जिसकी छानबीन में बरहरवा जीआरपी व आरपीएफ के पता चला. मंगलवार की रात्रि में बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपीएफ ट्रेन में चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान बरामद लूट गये दो बैग में से कुछ फोन नंबर पुलिस के हाथ लगे. उक्त फोन नंबर से घटना के शिकार हुए यात्रियों ने पूरी मामले की जानकारी पुलिस को मिली. दोनों बैगों की तलाशी के दौरान पहनने का कपड़े व अन्य घरेलू सामान मिला.
इधर उक्त डकैती मामले को लेकर लखनऊ के चारबाग रेल थाना में डकैती का मामला दर्ज की गयी है. इधर जीआरपी थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी ने बताया कि लखनऊ के चारबाग रेल थाना प्रभारी से दूरभाष पर बैग बरामदगी की सूचना दे दी गयी है. सर्च अभियान में जीआरपी थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी, आरपीएफ इंस्पेक्टर जेके सिन्हा, आरपीएफ सब इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार, जीआरपी सब इंस्पेक्टर टेकलाल मेहता, कमलेश कुमार, एएसआइ रूपेश राय, बीबी यादव, रामनंदन, हवलदार समीर कुमार, लक्ष्मण परमहंस, मो सलीम के अलावे अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >