मुखिया, अभियंता व पंसे पर राशि बंदरबांट का आरोप

मध्य नारायणपुर पंचायत का मामला वार्ड सदस्यों ने डीसी से की जांच की मांग पंचायत फंड की राशि से बनायी गयी थी सड़क साहिबगंज : राजमहल के जिला परिषद सदस्य जुबैदा खातून ने अन्य वार्ड सदस्यों के साथ गुरुवार को डीसी को आवेदन देकर सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाते जांच की मांग की […]

मध्य नारायणपुर पंचायत का मामला

वार्ड सदस्यों ने डीसी से की जांच की मांग
पंचायत फंड की राशि से बनायी गयी थी सड़क
साहिबगंज : राजमहल के जिला परिषद सदस्य जुबैदा खातून ने अन्य वार्ड सदस्यों के साथ गुरुवार को डीसी को आवेदन देकर सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाते जांच की मांग की है. मध्य नारायणपुर पंचायत के योजना सं 6/16-17 जो करबला से कदवा बोल तक पंचायत फंड से 12 लाख की लागत से बननेवाली सड़क निर्माण के विरुद्ध जांच कर बताया कि यह सड़क पूर्व से ही अच्छी थी. फिर भी सड़क पर सड़क निर्माण कर राशि का बंदरबांट करने का आरोप जनप्रतिनिधियों ने लगाया है.
मुखिया, कनीय अभियंता व पंचायत सेवक का मिलीभगत का आरोप लगाया है. मौके पर जहीर शेख, हन्नान शेख, फारूख शेख, मो हसन नियाजुल शेख समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >