उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी गांव में अक्षय कुमार अभिनीत ‘स्पेशल 26’ वाला कारनामा देखने को मिला. एक स्वर्ण व्यवसायी के घर फिल्मी स्टाइल में आठ की संख्या में पहुंचे अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर कीमती जेवरात समेत 25 हजार रुपये नकद ले उड़े. जानकारी के अनुसार कटहलबाड़ी निवासी महेश स्वर्णकार अपने परिवार के साथ शादी समारोह में हिस्सा लेने किसी परिजन के घर गये हुए थे. घर में सिर्फ महेश की भाभी थी. इससे पहले वह कुछ समझ पाती इसी बीच आठ लोग सफेद लिबास में उनके घर पहुंचे और खुद को किसी राज्य की पुलिस बताते हुए ताला तोड़कर घर में रखे नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया.
उधवा में स्पेशल 26 वाला कारनामा, उड़ा ले गये नकद व जेवरात
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी गांव में अक्षय कुमार अभिनीत ‘स्पेशल 26’ वाला कारनामा देखने को मिला. एक स्वर्ण व्यवसायी के घर फिल्मी स्टाइल में आठ की संख्या में पहुंचे अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर कीमती जेवरात समेत 25 हजार रुपये नकद ले उड़े. जानकारी के अनुसार कटहलबाड़ी निवासी महेश स्वर्णकार अपने परिवार […]

स्थानीय पुलिस जता रही अनभिज्ञता: हालांकि मामले में स्थानीय पुलिस अनभिज्ञता जता रही है. संबंध में राधानगर थाना पुलिस को मौखिक सूचना दी गयी. सूचना पर राधानगर थाना के सअनि रमेश कुमार घटनास्थल पहुंच कर जायजा लिया. परिजनों ने यह भी बताया कि पुलिस ने बाहरी पुलिस की छापेमारी के संकेत दिये हैं.
बहरहाल मामला पेंचीदा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
खुद को किसी अन्य राज्य की पुलिस बताकर घर में किया प्रवेश
ताला तोड़ कर ले गये जेवरात
स्थानीय पुलिस मामले में जता रही अनभिज्ञता, मामले की जांच में जुटी