तेज आंधी से दर्जनों हुए बेघर

आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगो ने ली राहत की सांस साहिबगंज : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह 8:30 बजे से आंधी के साथ हुई बारिश से ग्रामीण व दियारा क्षेत्र के दर्जनों झुग्गी झोपड़ी, पेड़ क्षतिग्रस्त हो गये. मुख्यालय के सिदो कान्हू स्टेडियम के पास लगा […]

आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगो ने ली राहत की सांस
साहिबगंज : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह 8:30 बजे से आंधी के साथ हुई बारिश से ग्रामीण व दियारा क्षेत्र के दर्जनों झुग्गी झोपड़ी, पेड़ क्षतिग्रस्त हो गये. मुख्यालय के सिदो कान्हू स्टेडियम के पास लगा नगर पर्षद का होर्डिंग क्षतिग्रस्त होकर गिर गया. वहीं कृषि विभाग के पास विशाल पेड़ टूट कर गिर पड़ा.
हालांकि पेड़ व होर्डिंग के गिरने से जान माल की हानि नहीं हुई है. मंगलवार को हुई बारिश के कारण दिन भर आसमान में काले बादल छाये रहे और मौसम सुहाना रहा. मंगलवार को मौसम सुहाना होने से लोगों ने राहत की सांस ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >