मां की हत्या कर बख्तियारपुर से फरार हुईं थीं दो बहनें

साहिबगंज : बख्तियारपुर हकीकतपुर से भाग कर साहिबगंज पहुंची दो बहनों के मामले में नया मोड़ आया है. रविवार को दोनों बहनों ने पुलिस को दिये बयान में बताया था कि मां की प्रताड़ना से तंग आकर बख्तियारपुर से भागी थी. लेकिन स्थानीय पुलिस ने बख्तियारपुर पुलिस से संपर्क साधा. जिसमें पता चला कि दोनों […]

साहिबगंज : बख्तियारपुर हकीकतपुर से भाग कर साहिबगंज पहुंची दो बहनों के मामले में नया मोड़ आया है. रविवार को दोनों बहनों ने पुलिस को दिये बयान में बताया था कि मां की प्रताड़ना से तंग आकर बख्तियारपुर से भागी थी. लेकिन स्थानीय पुलिस ने बख्तियारपुर पुलिस से संपर्क साधा. जिसमें पता चला कि दोनों बहनें अपनी की मां की हत्या कर घर से भागी है. बख्तियार पुलिस दोनों को अपने साथ ले गयी है.

प्रेमी के साथ मिल कर रची थी मां की हत्या की साजिश
इघर बख्तियारपुर पुलिस सूचना पाकर रविवार की शाम युवती के चाचा सुनील कुमार के साथ नगर थाना पहुंची. बख्तियारपुर थाना से आये पुअनि कंद कुमार ने प्रभारी थाना प्रभारी अनवर अली से मुलाकात किया. फिर दोनों अधिकारी ने फरार युवती से पूछताछ की. वही पुअनि स्कंद कुमार ने बताया कि युवती के चाचा सुनील कुमार द्वारा अपनी भाभी संजना देवी की हत्या का मामला दर्ज कराया है. उक्त मामले में दोनों युवती पर प्रेमी रंजन कुमार के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या का आरोप है.
पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि अभी तत्काल हम लोग उक्त मामला के बाबत फरार दोनों युवती को अपने साथ ले जा रहे हैं. वहां पर मामले की तहकीकात की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >