साहिबगंज : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को मासिक अपराध गोष्ठी हुई. जिसकी अध्यक्षता एसपी पी मुरूगन ने की. मौके पर एसपी उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष आये दिन हो रहे सड़क हादसा पर गहन चिंता करते हुए निर्देश दिया कि सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों के खासकर नेशनल हाइवे व स्टेट हाइवे गुजरने वाली सड़कों पर विशेष नजर रखें और जगह-जगह पर वाहनों की जांच करें. साथ ही शराब पी कर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करें.
वहीं दो पहिया वाहन चालकों पर विशेष नजर रखें, हेलमेट, पैर जूता, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कागजात के साथ वाहन चला रहा है या नहीं जांच करें. दूसरी लंबित मामलों को समय पर निष्पादन करने व लाल वारंटियों का जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की हिदायत दी है. मौके पर डीएसपी ललन प्रसाद, पुलिस निरीक्षक सुनील टोपनो, एस केशरी, संजीव कांत मिश्रा, यशवंत सिंह, अनवर अली, विनोद तिर्की, रामानुज वर्मा, मनोज कुमार, बी चौबे सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
