बरहरवा पलटनिया रोड से बोलेरो चोरी

बरहरवा : थाना क्षेत्र के पलटनिया रोड से शनिवार की अहले सुबह अज्ञात चोरों द्वारा एक बोलेरो की चोरी कर ली गयी है. जानकारी के अनुसार बरहरवा के व्यवसायी रमेश डोकानिया का ड्राइवर रघुनाथ महतो उनकी सफेद रंग का बोलेरो गाड़ी डब्ल्यूबी66जे4569 को रात्रि में अपने घर पलटनिया रोड लेकर गया और दरवाजे के सामने […]

बरहरवा : थाना क्षेत्र के पलटनिया रोड से शनिवार की अहले सुबह अज्ञात चोरों द्वारा एक बोलेरो की चोरी कर ली गयी है. जानकारी के अनुसार बरहरवा के व्यवसायी रमेश डोकानिया का ड्राइवर रघुनाथ महतो उनकी सफेद रंग का बोलेरो गाड़ी डब्ल्यूबी66जे4569 को रात्रि में अपने घर पलटनिया रोड लेकर गया और दरवाजे के सामने गाड़ी खड़ी कर घर में अंदर सो गया.

जब अहले सुबह रघुनाथ उठा तो देखा कि बोलेरो गायब है. काफी खोजबीन की किंतु पता नहीं चला. जिसके बाद बरहरवा थाना पुलिस को लिखित शिकायत की. उक्त बोलेरो गाड़ी व्यवसायी रमेश डोकानिया के बहनोई पश्चिम बंगाल मालदा निवासी स्वर्गीय रामरतन अग्रवाल के नाम पर था. इधर सूचना मिलते ही बरहरवा थाना पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गयी.

इधर क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की घटना से आमलोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है. जो पहले कभी बाइक चोरी के लिये बदनाम हुआ क्षेत्र अब बड़े वाहन की भी चोरी होने लगी है. मामले को लेकर बरहरवा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि थाना में लिखित शिकायत मिली है. जिसके आधार पर छानबीन चल रही है.

पूर्व की चोरी हुई बोलेरो का कोई सुराग नहीं: बीते करीब तीन साल पहले बरहरवा थाना क्षेत्र के बंगालीपाड़ा से रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक स्टाफ की एक बोलेरो गाड़ी की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर लिया गया था. जिस घटना के बाद पुलिस काफी खोजबीन की किंतु आज तक उक्त बोलेरो का सुराग पुलिस नहीं लगा पायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >