गांगू की मौत के बाद छिन गया परिवार का सहारा

मौत के सदमे से उबर नहीं रहा है परिवार तीन बेटी की शादी की सता रही चिंता बोरियो : धपानी गांव निवासी गांगू पहाड़िया की मौत के बाद परिवार का सहारा छिन गया है. पत्नी समेत पांच बेटियां सदमे से नहीं उबर पा रही है. दो जून की रोटी की जुगाड़ की समस्या परिवार पर […]

मौत के सदमे से उबर नहीं रहा है परिवार

तीन बेटी की शादी की सता रही चिंता

बोरियो : धपानी गांव निवासी गांगू पहाड़िया की मौत के बाद परिवार का सहारा छिन गया है. पत्नी समेत पांच बेटियां सदमे से नहीं उबर पा रही है. दो जून की रोटी की जुगाड़ की समस्या परिवार पर आ गयी है. पत्नी मध्या पहाड़िन ने बताया कि पति किसी तरह मेहनत मजदूरी कर सात सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते थे.

दो बेटी की शादी हो चुकी है. तीन बेटियों को शादी करना है. दो बेटी स्कूलों में पढ़ाई कर रही है. इधर घटना के बाद गांगू के परिजन को अंचलाधिकारी व बीडीओ ने संयुक्त रूप से 10 हजार रुपये का चेक दिया. पर बैंक कर्मियों की टाल मटोल के कारण परिजनों को अब तक उसका लाभ नहीं मिल पाया है. याद रहे कि पिछले सोमवार को बांझी से हटिया कर वापस घर लौटने के क्रम में रानिबथान गांव समीप मोड़ पर बाइक व कमांडर जीप की टक्कर में गांगू पहाड़िया की मौत हो गयी थी. हालांकि बीडीओ आशीष मंडल ने परिजनों को हर तरह की सहायता देने का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >