बढ़ने लगा जिले में डायरिया का प्रकोप, दर्जन भर अाक्रांत

जिला सदर अस्पताल में डायरिया रोग से पीड़ित 10 से 11 मरीज भर्ती साहिबगंज : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों डायरिया का प्रकोप काफी बढ़ गया है. जिसके कारण दर्जनों लोग अाक्रांत है. वहीं डायरिया का प्रकोप बढ़ने से जिला सदर अस्पताल, राजमहल अनुमंडल अस्पताल व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डायरिया […]

जिला सदर अस्पताल में डायरिया रोग से पीड़ित 10 से 11 मरीज भर्ती

साहिबगंज : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों डायरिया का प्रकोप काफी बढ़ गया है. जिसके कारण दर्जनों लोग अाक्रांत है. वहीं डायरिया का प्रकोप बढ़ने से जिला सदर अस्पताल, राजमहल अनुमंडल अस्पताल व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गयी है.

बुधवार को जिला सदर अस्पताल में डायरिया रोग से पीड़ित 10 से 11 मरीज भर्ती थे. जिनका इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है.

डायरिया से बचाव के लिये बरतेें सावधानी

साहिबगंज जिला सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीएन सिंह ने कहा कि डायरिया रोग पानी से होने वाली बीमारी है. डायरिया से बचने के लिये पानी को उबाल कर पीयें, बासी व खुले में रखे भोजन का सेवन कदापि न करें, भोजन करने के पूर्व साबुन से हाथ को अच्छी तरह से धोये. उल्टी व दस्त होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

कहते हैं डीएस

सदर अस्पताल के डीएस डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि मौसम व गर्मी के कारण डायरिया पीड़ितों की संख्या बढ़ी है. जिला अस्पताल में डायरिया पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >