मल्टीमॉडल टर्मिनल के जरिये झारखंड पूरी दुनिया से जुड़ जायेगा : नरेंद्र मोदी

साहेबगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज साहेबगंज की धरती पर 4,000 करोड़ से ज्यादा रकम की कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया. प्रधानमंत्री ने संताली भाषा में संबोधन की शुरुआत की. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा ब्रिज न सिर्फ बिहार और झारखंड को जोड़ेगी, बल्कि गंगा के जरिये झारखंड पूरी […]

साहेबगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज साहेबगंज की धरती पर 4,000 करोड़ से ज्यादा रकम की कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया. प्रधानमंत्री ने संताली भाषा में संबोधन की शुरुआत की. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा ब्रिज न सिर्फ बिहार और झारखंड को जोड़ेगी, बल्कि गंगा के जरिये झारखंड पूरी दुनिया से जुड़ जायेगा. उन्होंने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए कहा कि गडकरी जी ऐसे मंत्री हैं जो समय सीमा पर काम करवाने में कुशल हैं.

पीएम मोदी ने मल्टीमॉडल टर्मिनल की अहमियत बताते हुए कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं कि इस इलाके के कितने नौजवानों को रोजगार मिलेगा. अपने ही जनपद में जो शाम को घर लौटकर वापस जाना चाहते हैं तो अब वो जा सकेंगे. रोजगार के साथ-साथ स्किल डेवलेपमेंट भी होगा. जब दो साल लगातार कोई किसी काम में लगता है तो किसी इंजीनियर से ज्यादा हुनर उनके हाथ में आ जाते हैं. अगर झारखंड -बिहार में कोई नया काम आता है तो यहां के युवाओं को ही काम में लगाया जायेगा. मैं यहां के नौजवानों को शुभकामना देना चाहता हूं आपके आंगन में अवसर आया है. मेहनत भी करनी है और क्षमता भी बढ़ाना है.

प्रधानमंत्री ने साहेबगंज में गोविन्दपुर रोड का लोकार्पण को लेकर कहा कि आज मुझे एक और लोकार्पण का अवसर मिला. पहले गोविंदपुर जाना होता तो 10-15 घंटे लगते थे आज चार से पांच घंटे में आप गोविन्दपुर पहुंच सकते हैं. यह सड़क नागरिक के जीवन के विकास में रास्ता खोल रही है. सड़के बहुत बनती है. यातायात के लिए काम आती है,ये सड़क उन सड़कों में नहीं जो सिर्फ जाने -आने का काम करती है. ये सड़क पूरे संथाल इलाके का सूरत बदल गयी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नदी को मां कहते हैं. मां गंगा 21 वीं सदी की विश्व में बड़ी ताकत दे सकती है. झारखंड को सीधा -सीधा पूरी दुनिया से जुड़ना चाहता है. समुद्री तट के शहर पूरी दुनिया से अपने आप जुड़ जाते हैं. ये प्रोजेक्ट जब पूरा होगा तो ये झारखंड सीधा -सीधा पूरी दुनिया से जुड़ जायेगा.

रघुवर दास के मौलिक चिंतन के लिए बधाई

पहाड़िया युवा व युवतियों के नियुक्ति पर पीएम मोदी ने रघुवर दास को बधाई दी. प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं रघुवर दास के मौलिक चिंतन के लिए बधाई देता हू . आदिम जनजाति के महिलाओं का आत्मविश्वास, उनके सैल्यूट करने के तरीके को देखकर अभिभूत हूं . उधर रघुवर दास ने कहा पहले धनबाद से साहेबगंज पहुंचने में 10-12 घंटा लगता था लेकिन अब पांच घंटे ही लगेंगे.विलुप्त हो रही आदिम जनजाति के लिए ‘आदिम जनजाति बटालियन’ का गठन किया गया है. आदिम जनजाति के प्रत्येक परिवार को हर महीने 600 रुपये देने की योजना बनायी गयी है. डकिया योजना के तहत हर आदिम जनजाति के घर तक सीधे 35 किलो अनाज पहुंचाने का योजना शुरू की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के आशियाने-दुकानें की जा रहीं ध्वस्त