राशि लेकर शौचालय नहीं बनानेवाले लाभुकों पर होगी कार्रवाई

राजमहल : स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर प्रबंधक क्रिस्टिना कच्छप व जेरी रेजिस मिंज ने वार्ड संख्या तीन व छह के शौचालय निर्माण कार्य की जांच की. शौचालय निर्माण की राशि मिलने की बावजूद एक सप्ताह के अंदर शौचालय निर्माण नहीं करनेवाले लाभुकों को नगर पंचायत की सभी सुविधाओं से वंचित कर कानूनी कार्रवाई […]

राजमहल : स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर प्रबंधक क्रिस्टिना कच्छप व जेरी रेजिस मिंज ने वार्ड संख्या तीन व छह के शौचालय निर्माण कार्य की जांच की. शौचालय निर्माण की राशि मिलने की बावजूद एक सप्ताह के अंदर शौचालय निर्माण नहीं करनेवाले लाभुकों को नगर पंचायत की सभी सुविधाओं से वंचित कर कानूनी कार्रवाई करने की बात नगर प्रबंधक ने कही. साथ ही राशन कार्ड की जब्त किया जायेगा. मौके पर वार्ड आयुक्त रेखा देवी, गीता बर्मन, अनित मंडल, स्वरूप बर्मन, जंगबहादूर, प्रदीप वर्मन, भानु राय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >