बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के चावलछल्ला गांव में जामा मसजिद के समीप मंगलवार को एक दिवसीय विशाल धार्मिक विशाल जलसा का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से मौलाना मुस्तफा कमाल, मुख्य वक्ता अब्दुल गफ्फार, होसेन सल्फी, मौलाना नजरूल इस्लाम, अज्हाज शौकत, आबुताहिर सल्फी सहित अन्य संबोधित किया.
अब्दुल गफ्फार ने कहा कि प्रत्येक मुसलमान को समाज के विकास व सुधार के लिये चिंतन करना होगा. मुसलिम समुदाय के लोग अगर पांचों वक्त का नमाज अता करते हैं तो स्वत: सारी बुराईयां समाज से खत्म हो जायेंगी. हमारे समाज का विकास शिक्षा से भी जुड़ा हुआ है. हमलोग अपने बच्चे को उच्च शिक्षा देते हैं तो उसका परिणाम दैनिक जीवन में अवश्य मिलता है. मौके पर अज्जार अंसारी, नजरूल इस्लाम, गयासुद्दीन अंसारी, सुलतान अहमद सहित अन्य ने सराहनीय भूमिका निभाई.
