मंदिर से 58 हजार रुपये की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

साहिबगंज : पुलिस लाइन शिव मंदिर के स्टोर रूम के बाहर से 58 हजार रुपये व रजिस्टर चोरी हो गयी. शिव मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष संजय कुमार ने कोषाध्यक्ष ने बताया कि पिछले 26 फरवरी को शिवरात्रि आयोजन के बाद वे डेकोरेशन वाले को रुपये देने के लिये एक झोला में 72 हजार रुपये व […]

साहिबगंज : पुलिस लाइन शिव मंदिर के स्टोर रूम के बाहर से 58 हजार रुपये व रजिस्टर चोरी हो गयी. शिव मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष संजय कुमार ने कोषाध्यक्ष ने बताया कि पिछले 26 फरवरी को शिवरात्रि आयोजन के बाद वे डेकोरेशन वाले को रुपये देने के लिये एक झोला में 72 हजार रुपये व रजिस्टर लेकर आये थे.

डेकोरेशन वाले को 14 हजार रुपये देने के बाद वह झोला में रुपये व रजिस्टर को स्टोर रूम के बाहर टेबुल पर रख दूसरे काम पर चले गये. जब उन्हें याद आया तो वह मंदिर पहुंचे तो वहां से झोला गायब था. जिरवाबाड़ी ओपी प्राथमिकी दर्ज करायी पुलिस ने कहा: प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

थैला में रखा था 58 हजार रुपये व रजिस्टर
चोरों ने कर िकया झोला गायब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >