दो दरोगा सस्पेंड तीन का तबादला
साहिबगंज : एसपी पी मुरूगन ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने को लेकर गुरुवार को दो दरोगा की जांच करने के बाद निलंबित कर दिया है. जबकि तीन दरोगा का तबादला कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार बोरियो के पूर्व थाना प्रभारी एलबी प्रसाद व बसंत तिर्की को कार्य में लापरवाही करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. जबकि पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुअनि शिव कुमार सिंह को तीनपहाड़ पिकेट प्रभारी, पुअनि यशवंत सिंह को रअनि प्रथम साहिबगंज, पुअनि राजेश टुडू को बोरियो थाना में पदस्थापित किया गया है. 24 घंटे के अंदर योगदान करने की बात कही.
स्वास्थ्य जांच में फेल साहिबगंज एसपी ने की कार्रवाई
