युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने भेजा जेल

बरहरवा : शिवरात्रि के अवसर पर बरहरवा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शिव मंदिर के समीप शुक्रवार की रात्रि गांव के एक युवक ने तीन राउंड हवाई फायरिंग कर पूरे गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न कर दिया. जानकारी के अनुसार शिव मंदिर के समीप भक्ति संगीत चल रहा था. इसी दौरान मुन्ना महतो […]

बरहरवा : शिवरात्रि के अवसर पर बरहरवा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शिव मंदिर के समीप शुक्रवार की रात्रि गांव के एक युवक ने तीन राउंड हवाई फायरिंग कर पूरे गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न कर दिया. जानकारी के अनुसार शिव मंदिर के समीप भक्ति संगीत चल रहा था. इसी दौरान मुन्ना महतो (45 वर्ष), पिता रामचंद्र महतो 9 एमएम पिस्टल से तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी.

जहां मंदिर के पास अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मुन्ना को पकड़ लिया और तीन खोखा भी बरामद किया. और बरहरवा थाना पुलिस को सूचना की. सूचना मिलते ही बरहरवा थाना प्रभारी विनोद कुमार गोपालपुर पहुंच कर मुन्ना महतो को गिरफ्तार कर कांड संख्या 27/17 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >