बोरियो में बाइक चोर गिरोह सक्रिय

15 दिन में दो मोटरसाइकिल चोरी पुलिस खाली हाथ बोरियो : थाना क्षेत्र के दामिन डाक बंगला परिसर से शनिवार की दोपहर तालझारी थाना क्षेत्र के भतभंगा गांव निवासी पॉल मालतो की बाइक चोरी हो गयी. मामले की लिखित सूचना पॉल मालतो के पिता महेश्वर मालतो ने बोरियो थाना में दी. जानकारी के अनुसार महेश्वर […]

15 दिन में दो मोटरसाइकिल चोरी पुलिस खाली हाथ

बोरियो : थाना क्षेत्र के दामिन डाक बंगला परिसर से शनिवार की दोपहर तालझारी थाना क्षेत्र के भतभंगा गांव निवासी पॉल मालतो की बाइक चोरी हो गयी. मामले की लिखित सूचना पॉल मालतो के पिता महेश्वर मालतो ने बोरियो थाना में दी. जानकारी के अनुसार महेश्वर मालतो अपने संबंधी को लेकर अपने परिवार के एक महिला सदस्य का इलाज कराने के लिये बोरियो आये हुए थे.
दोपहर दो बजे अपनी गलैमर बाइक को डाक बंगला परिसर में रख जड़ी बूटी दवा लेने समीप के दुकान गये और चंद मिनटों के दरम्यान उनकी बाइक चोरी हो गयी.
ज्ञात हो कि पिछले 10 फरवरी को थाना क्षेत्र से अपाची बाइक की भी चोरी हो चुकी है. 15 दिन के अंतराल में दो बाइक की चोरी बड़ा सवाल है. इलाके से बाइक की चोरी होना बोरियो पुलिस के लिये सर दर्द बन गया. इधर थाना प्रभारी एस कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात हो रही है अविलंब चोर पुलिस की गिरफ्त में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >