मोबाइल दुकान में हजारों की चोरी

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उधवा चौक समीप स्थित एक मोबाइल दुकान में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने हाथ साफ करते हुए हजारों के मोबाइल व अन्य सामान चुरा लिये. जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात्रि उधवा चौक के समीप एक मोबाइल दुकान का एस्बेस्टर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया तथा दुकान में रखे […]

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उधवा चौक समीप स्थित एक मोबाइल दुकान में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने हाथ साफ करते हुए हजारों के मोबाइल व अन्य सामान चुरा लिये. जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात्रि उधवा चौक के समीप एक मोबाइल दुकान का एस्बेस्टर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया तथा दुकान में रखे लगभग 10 स्मार्टफोन, कई साधारण फोन, मोबाइल बैटरी, पावर बैंक तथा रिपेयरिंग का सामान चोरी कर ली. मंगलवार की सुबह जब मोबाइल दुकानदार दुकान शटर खोला तब उसे घटना का पता चला. संबंध में राधानगर थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. फिर भी मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >