संगठित समाज से ही राष्ट्र का विकास संभव

कार्यक्रम .भारत माता पूजन उत्सव में वंदे मातरम गीत से गुंजायन हुआ कार्यक्रम स्थल धर्म जागरण मंच के स्वयंसेवकों ने भारत माता की आरती कर युवाओं से समाज में अपनी अहम भूिमका निभाने की बात कही. साहिबगंज : संगठित हिंदू समाज ही राष्ट्र को परम वैभव पर ले जा सकता है. भारत ही एक ऐसा […]

कार्यक्रम .भारत माता पूजन उत्सव में वंदे मातरम गीत से गुंजायन हुआ कार्यक्रम स्थल

धर्म जागरण मंच के स्वयंसेवकों ने भारत माता की आरती कर युवाओं से समाज में अपनी अहम भूिमका निभाने की बात कही.
साहिबगंज : संगठित हिंदू समाज ही राष्ट्र को परम वैभव पर ले जा सकता है. भारत ही एक ऐसा राष्ट्र है, जो विश्व को सही दिशा दे सकता है. देश के प्रत्येक नागरिकों को अपने राष्ट्र से प्रेम करने की जरूरत है. ताकि हमारा राष्ट्र पूरे विश्व में एक नंबर पर जाना जा सके. ये बातें धर्म जागरण समन्वय के प्रांत सह संयोजक मिथिलेश भगत ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा शहर के चौक बाजार स्थित अमख पंचायत भवन में मंगलवार को दोपहर कही.
उन्होंने उपस्थित स्वयं सेवकों व गणमान्य लोगों को संघ के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी. कार्यक्रम में जिला कार्यवाह नारायण जी, जिला संघ चालक राजकुमार जी व धर्मजागरण समन्वय के प्रांत सह संयोजक मिथिलेश भगत ने भारत माता के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में उपस्थित सैंकडों स्वयं सेवको ने आरती भारत माता की जगत की भाग्य विधाता कीआरती गाये. कार्यक्रम के अंत में गीत संगीत व प्रसाद का वितरण किया गया.
कौन-कौन थे उपस्थित
आरएसएस के द्वारा आयोजित भारत माता पूजन कार्यक्रम में जिला कार्यवाह नारायण जी, जिला संघ चालक राजकुमार जी, धर्म जागरण समन्वय के प्रांत सह संयोजक मिथिलेश, नगर पर्षद अध्यक्ष राजेश गोंड, मिथुन जी, अंकित शर्राफ, विभाग व्यवस्था प्रमुख नितेश जी, नगर कार्यवाह सुनिल जी, सह नगर कार्यवाह विवेक जी, जिला संपर्क प्रमुख रंजीत जी, नगर घोष प्रमुख कृष्ण बल्लभ जी, श्रवण जी, धनश्याम जी, कुणाल जी, मोनी शर्राफ जी, चेतन भरतिया, पंकज चौधरी, प्रमोद पांडेय, ओम प्रकाश साह, प्रदीप साह, प्रो रंजीत सिंह सहित सैंकडों पुरूष व महिला स्वयं सेवक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >