साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अदरो पहाड़ पर बीती रात कई क्रशर प्लांट पर मारपीट मामले में जिरवाबाड़ी थाना में पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी राजेश टुडू ने बताया कि अदरो पहाड़ पर स्थापित क्रशर प्लांट जो उषा ठाकुर के नाम से संचालिज है, जो बिहार के कटिहार जिला का रहनेवाली है. संचालिका के पति पवन ठाकुर के बयान पर क्रशर प्लांट पर मारपीट करनेवाले पांच नकाबपोश अज्ञात लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 17/17 धारा के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.
क्रशर प्लांट में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अदरो पहाड़ पर बीती रात कई क्रशर प्लांट पर मारपीट मामले में जिरवाबाड़ी थाना में पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी राजेश टुडू ने बताया कि अदरो पहाड़ पर स्थापित क्रशर प्लांट जो उषा ठाकुर के नाम से संचालिज है, जो बिहार के […]

खंगाला जा रहा सीसीटीवी फुटेज : साक्षरता मोड़ व आइटीआई में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाला जा रहा है. कंपनी मालिक से लेकर मुंशी व नाइट गार्ड का मोबाइल का कॉल डिटेल का सीडीआर तैयार किया जा रहा है.
देर रात तक चलता है प्लांट : उषा ठाकुर का क्रशर प्लांट रात 12 बजे तक चलता था. दो शिफ्ट में मजदूरों से काम लिया जाता है. वहीं क्रशर प्लांट चलाने के लिये जिस खदान से पत्थर निकाला जाता है. वहीं खदान तो रात में तो नहीं चलता है.