छेड़खानी करते युवक पकड़ाया, प्राथमिकी दर्ज

मामला- नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक का है निवास साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक निकट मंगलवार की दोपहर नगर थाना पुलिस ने कॉलेज की एक छात्रा से छेड़खानी करते पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार छात्रा ने नगर थाना को फोन कर सूचना दी कि एक युवक छेड़खानी कर रहा है. सूचना […]

मामला- नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक का है निवास

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक निकट मंगलवार की दोपहर नगर थाना पुलिस ने कॉलेज की एक छात्रा से छेड़खानी करते पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार छात्रा ने नगर थाना को फोन कर सूचना दी कि एक युवक छेड़खानी कर रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ कर थाना लायी. वहीं छात्रा भी अपनी सहेलियों के साथ थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर युवक मोनु कुमार मंडल के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी.
संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा के साथ छेड़खानी की सूचना मिलने पर सअनि प्रवीण झा को घटना स्थल पर भेजा गया. वहां युवक पकड़ा गया. छात्रा के बयान पर युवक विरूद्ध कांड संख्या 9/17 दिनांक 17 जनवरी 2017 धारा 354 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया कि आरोपित मोनु कुमार मंडल पिता श्याम वरण मंडल साकिन गुल्लीभट्ठा बताया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >