दिशोम बैसी के लोगों ने शराबबंदी पर चलायी मुहिम
बरहेट : थाना क्षेत्र के बरहेट साप्ताहिक हाट में मंगलवार को आदिवासी संगठन दिशोम बैसी के सदस्यों ने बरहेट थाना पुलिस के सहयोग से देशी शराब बेचने पर रोक लगाये जाने को लेकर मुहिम चलाया. साप्ताहिक हाट में दिशोम बैसी के सदस्य विनय सोरेन, शिबू मरांडी, चार्लेश सोरेन, सुभाष ठाकुर आदि ने बताया कि शराब के सेवन करने से कई लोगों का घर बरबाद हो चुका है. आदिवासी समाज में शराब सेवन की जो प्रथा थी उसे हमलोग अभियान चलाकर खत्म करेंगे. ताकि आदिवासी लोग भी शराब से दूर रहें. हाट परिसर में शराब बेचने वाले सभी लोगों को आग्रह किया.
